Gold silver Price Today:सोने के दाम में उछाल तो चांदी में भारी गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का भाव

Gold silver Price Today:सोने के दाम में उछाल तो चांदी में भारी गिरावट, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का भाव

नई दिल्ली। सोना और चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल आया है। जुलाई में सोने का भाव में कई बार बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान दो बार सोने का दाम कम भी हुआ। 9 जुलाई को 10 सोने में 170 रुपए और 12 जुलाई को 100 रुपए कम हुआ। गुरुवार को सोना प्रति दस ग्राम 22 कैरट की कीमत बीते दिन की तुलना में 190 रुपए की उछाल के साथ 47,080 रुपए तक आ पहुंचा है। वहीं चांदी की बात करें तो इसमें गिरावट आई है। एक चांदी किलो चांदी 200 की गिरावट के साथ 69,200 रुपए तक आ पहुंचा है।

सोना और चांदी के आज के भाव
गुरुवार को सोने के भाव की बात करते तो 10 ग्राम 22 कैरेट सोना 46,490 रुपए और 24 कैरेट 48,810 रुपए में मिल रहा है। वहीं चांदी की बात करें तो एक ग्राम चांदी 73.90 रुपए में बिक रही है और एक किलो चांदी की कीमत 73,900 रुपए है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोना 46,490 रुपए है। 24 कैरेट सोने की बात करे तो 48,810 रुपए बिक रहा है। वहीं एक किलो चांदी 73,900 रुपए में मिल रही है।

Read More: Sovereign Gold Bond Scheme: सस्ते में सोना खरीदने का सुनहरा मौका, लास्ट डेट 16 जुलाई

10 ग्राम सोने की कीमत की भाव
प्रमुख शहरों में गोल्ड की कीमतों पर नजर डालें तो दिल्ली में 22 कैरेट के सोने की कीमत 46,490 और 24 कैरेट सोने की कीमत 48,810 चल रही है। मुंबई में 22 कैरेट सोना 45,980 और 24 कैरेट सोना 48,280 पर चल रहा है। कोलकाता में 22 कैरेट सोना 46,550 रुपए है, वहीं 24 कैरेट सोना 48,880 रुपए है। चेन्नई में 22 कैरेट सोने की कीमत 45,210 और 24 कैरेट 47,470 रुपए पर है। ये कीमतें प्रति 10 ग्राम सोने पर हैं।

 

 

शहर 22 कैरेट सोने का भाव 24 कैरेट सोने का भाव दिल्ली 46,490 48,810 बेंगलुरू 46,300 48,620 चेन्नई 45,310 47,580 कोलकाता 46,650 48,980 हैदराबाद 45,310 47,580 मुंबई 46,080 48,380 भोपाल 46,080 48,380 जयपुर 46,040 48,340 लखनऊ 46,490 48,810

उच्च स्तर से 9,000 रुपए सस्ता हुआ सोना
सोना अभी भी अपने अब तक के रिकॉर्ड स्तर से करीब 9,000 रुपए प्रति दस ग्राम रुपये सस्ता बिक रहा है। पिछले कई दिनों से सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। सोना अगस्त 2020 में ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। उस वक्त सोना 56,200 रुपए प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया था।

निवेश के लिए करना होगा थोड़ा इंतजार
जानकारों के कहना है कि चांदी 26 डॉलर से 26.50 डॉलर प्रति औंस आ सकता है। इसका असर भारतीय बाजार में भी देखने को मिल सकता है। सोना एक बार फिर से 45,000 हजार प्रति दस ग्राम और चांदी 68 हजार प्रति किलो के आसपास आ सकती है। ऐसे में जो सोना-चांदी में निवेश करने की तैयारी कर रहे हैं, उनको थोड़ा इंतजार करना बेहतर होगा।

Read More: बिना जोखिम लिए पैसा कमाना चाहते हैं तो SBI में खुलवाएं सेविंग प्लस अकाउंट, ज्यादा मिलेगा ब्याज

हॉलमार्क देखकर ही खरीदे सोना
सोना खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। हॉलमार्क देखकर ही सोने के गहनों की खरीदना चाहिए। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है और भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।

60,000 रुपए तक पहुंचेगा सोना
जानकारों का मानना है कि साल के अंत तक सोने के दाम अपने पिछले रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस साल के अंत तक सोना 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।